एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 33 पैसे चढ़कर 82.42 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 33 पैसे के सुधार के साथ 82.42 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया। सकारात्मक वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत होने से रुपये में तेजी आई।

जरुरी जानकारी | रुपया 33 पैसे चढ़कर 82.42 प्रति डॉलर पर

मुंबई, एक जून अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 33 पैसे के सुधार के साथ 82.42 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया। सकारात्मक वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत होने से रुपये में तेजी आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.54 के भाव पर खुला और सतत विदेशी पूंजी का निवेश बढ़ने से यह कारोबार के अंत में 33 पैसे की तेजी दर्शाता 82.42 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.36 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छुआ और यह 82.54 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी आया।

बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.75 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.12 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत बढ़कर 72.72 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘शानदार आर्थिक आंकड़ों और विदेशी निवेश बढ़ने के बीच भारतीय रुपये में मजबूती आई है। डॉलर के प्रवाह और कम जिंस कीमतों के बाद रुपये में दो महीने के अंतराल में एक दिन की सर्वाधिक तेजी आई है।’’

विदेशी संस्थानों ने मई में 4.5 अरब डॉलर के शेयर खरीदे हैं, जो नवंबर के बाद सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 193.70 अंक की गिरावट के साथ 62,428.54 अंक रह गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 3,405.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2023 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).