एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.10 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.10 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.10 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 28 मई घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.10 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.14 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.10 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.13 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.42 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

वहीं बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 124.2 अंक चढ़कर 75,514.70 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 541.22 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2024 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).