जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ 82.99 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.99 पर पहुंच गया।
मुंबई, 15 फरवरी घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.99 पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख से स्थानीय मुद्रा को मिल रहा समर्थन सीमित हो गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.00 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद 82.99 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त है।
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.02 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.69 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.20 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 3,929.60 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

