जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.97 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.97 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई, सात अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.97 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, देश का विदेशी मुद्रा भंडार शुक्रवार को बढ़कर 704.88 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था, जिससे घरेलू मुद्रा को और मजबूती मिली।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 83.96 प्रति डॉलर पर खुला जो उसके पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है। शुरुआती सौदों के बाद यह 83.97 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.99 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.50 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.71 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 9,896.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2024 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

