जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.96 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.96 पर पहुंच गया।
मुंबई, 11 अक्टूबर वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.96 पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने घरेलू मुद्रा की बढ़त सीमित रखी। साथ ही घरेलू शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत ने भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 83.97 प्रति डॉलर पर खुला और फिर शुरुआती सौदों के बाद 83.96 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.98 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.87 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.71 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,926.61 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2024 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

