जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.84 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रुख और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे मजबूत होकर 83.84 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई, 17 सितंबर प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रुख और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे मजबूत होकर 83.84 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने हालांकि बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सुस्त रुख और विदेशी पूंजी की निकासी ने स्थानीय मुद्रा की तेजी को सीमित किया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मामूली गिरावट के साथ 83.87 प्रति डॉलर पर खुला, हालांकि शुरुआती सौदों के बाद वापसी करते हुए 83.84 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.86 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिरावट के साथ 100.38 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,634.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2024 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

