एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 82.99 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.99 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 82.99 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 20 फरवरी विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.99 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मजबूत अमेरिकी मुद्रा, विदेशी कोषों की निकासी और कमजोर घरेलू बाजार ने हालांकि स्थानीय मुद्रा को दबाव में रखा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में 83.02 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 82.99 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.01 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.28 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.45 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 754.59 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2024 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).