एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 74.25 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ 74.25 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में भारी लिवाली और डॉलर के कमजोर पड़ने से निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत रही।

जरुरी जानकारी | रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 74.25 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई, 12 अगस्त अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ 74.25 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में भारी लिवाली और डॉलर के कमजोर पड़ने से निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत रही।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा, विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने से भी रुपये की धारणा और मजबूत हो गई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया 74.26 पर खुला तथा कारोबार के दौरान 74.24 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर और 74.34 के निम्नतम स्तर को छूने के बाद अंत में यह पिछले सत्र के बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे ऊपर 74.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया 74.44 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर सूचकांक बृहस्पतिवार को 318.05 अंक की तेजी के साथ 54,843.98 अंक पर बंद हुआ जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.87 रह गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.56 प्रतिशत बढ़कर 71.84 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2021 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).