जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे की बढ़त के साथ 83.16 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 15 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.16 पर पहुंच गया।
मुंबई, 10 अप्रैल घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 15 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.16 पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों की भावनाओं को बल मिला है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.23 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद वह 83.16 प्रति डॉलर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 15 पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.31 पर बंद हुआ था। ‘गुड़ी पड़वा’ के अवसर पर मंगलवार को मुद्रा बाजार बंद था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 104.14 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 89.46 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 593.20 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2024 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

