जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे की बढ़त के साथ 83.27 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त के साथ 83.27 पर पहुंच गया।
मुंबई, 14 दिसंबर रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त के साथ 83.27 पर पहुंच गया।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले साल ब्याज दरों में कटौती के संकेत के बीच वैश्विक बाजारों में डॉलर के कमजोर पड़ने से भारतीय मुद्रा को बढ़त मिली।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.30 पर खुला। इसके बाद वह 83.27 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे की बढ़त है।
भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे टूटकर बुधवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर 83.40 पर बंद हुआ।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.53 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,710.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2023 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

