एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये ने शुरुआती सत्र में सीमित दायरे में किया कारोबार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये ने बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया।

जरुरी जानकारी | रुपये ने शुरुआती सत्र में सीमित दायरे में किया कारोबार

मुंबई, चार जनवरी रुपये ने बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों की निकासी से निवेशकों की भावनाएं प्रभावित हुई हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.30 पर खुला। बाद में 83.26 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में दो पैसे की गिरावट है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.30 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक मामूली गिरावट के साथ 102.42 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 666.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2024 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).