देश की खबरें | रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को सात पैसे की मजबूती के साथ 76.09 पर रहा।
मुंबई, 18 जून शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को सात पैसे की मजबूती के साथ 76.09 पर रहा।
मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने का समर्थन रुपये को मिला, लेकिन चीन के साथ सीमा पर तनाव, कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और विदेशी पूंजी की निकासी से रुपये में यह बढ़त थमी रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर डॉलर के मुकाबले रुपया 76.17 पर खुला। बाद में सुबह के कारोबार में इसमें और मजबूती दर्ज की गयी और पिछले बंद स्तर के मुकाबले यह सात पैसे की बढ़त के साथ 76.09 पर रहा।
बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 76.16 पर बंद हुआ था।
आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शेयर बाजारों से 486.62 करोड़ रुपये की निकासी की।
देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 3.66 लाख से अधिक हो चुकी है, जबकि इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 12,237 पहुंच गया है। दुनियाभर में इससे संक्रमितों का आंकड़ा 83.49 लाख हो चुका है।
इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 0.52 प्रतिशत टूटकर 40.50 डॉलर प्रति बैरल रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

