एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी फेड नीति की घोषणा से पहले बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 83.02 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे मजबूत

मुंबई, 20 मार्च अमेरिकी फेड नीति की घोषणा से पहले बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 83.02 पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.03 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 83.00 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 83.02 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और विदेशी फंड की निकासी के बीच स्थानीय मुद्रा मंगलवार को 13 पैसे लुढ़कते हुए पिछले महीने में पहली बार 83 के स्तर से नीचे आ गई। पिछले सात सत्रों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट आई है।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.40 प्रतिशत बढ़कर 103.85 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कई महीनों के उच्चतम स्तर 87.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 236.33 अंक बढ़कर 72,248.38 पर पहुंच गया। निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 67.60 अंक बढ़कर 21,885.05 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,421.48 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2024 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).