जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 77.54 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित बाजार हस्तक्षेप के कारण बुधवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 77.54 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।
मुंबई, 25 मई भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित बाजार हस्तक्षेप के कारण बुधवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 77.54 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 77.54 पर मजबूत खुला और दिन के कारोबार में 77.44 से लेकर 77.57 के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 77.54 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मंगलवार को रुपया 77.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 303.35 अंक की गिरावट के साथ 53,749.26 अंक पर बंद हुआ।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.36 प्रतिशत बढ़कर 102.22 हो गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.26 प्रतिशत बढ़कर 114.99 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेश संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,393.45 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2022 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

