जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे मजबूत होकर 83.90 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.90 पर पहुंच गया।
मुंबई, 14 अगस्त रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.90 पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.90 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया मंगलवार को 83.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.66 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.15 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 24.66 अंक यानी 0.03 प्रतिशत गिरकर 78,931.37 अंक पर और निफ्टी 11.10 अंक यानी 0.05 प्रतिशत फिसलकर 24,127.90 अंक पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,107.17 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2024 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

