एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे मजबूत होकर 83.97 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के समर्थन से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे मजबूत होकर 83.97 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे मजबूत होकर 83.97 प्रति डॉलर पर

मुंबई, पांच सितंबर विदेशी बाजार में अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के समर्थन से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे मजबूत होकर 83.97 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी पूंजी प्रवाह ने निवेशकों की भावनाओं को बल दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.98 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.97 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद से चार पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.32 अंक पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.84 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 975.46 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2024 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).