जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 75.54 पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 75.54 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सीमित दायरे वाले कारोबार के दौरान घरेलू शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबारी धारणा मजबूत होने से रुपया मजबूत हुआ।
मुंबई, 22 दिसंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 75.54 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सीमित दायरे वाले कारोबार के दौरान घरेलू शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबारी धारणा मजबूत होने से रुपया मजबूत हुआ।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट तथा विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूत रुख के साथ 75.56 रुपये प्रति डॉलर खुला तथा कारोबार के दौरान 75.48 से 75.65 के दायरे में घट बढ़ के बाद अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की तेजी के साथ 75.54 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 611.55 अंक की तेजी के साथ 56,930.56 अंक पर बंद हुआ।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.45 रह गया।
वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.79 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,209.82 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2021 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

