जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के चलते शुरुआती कारोबार में रुपया में बढ़त देखी गई। शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की मामूली बढ़त के साथ 75.05 पर पहुंच गया।
मुंबई, 28 जनवरी घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के चलते शुरुआती कारोबार में रुपया में बढ़त देखी गई। शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की मामूली बढ़त के साथ 75.05 पर पहुंच गया।
अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से रुपया में बढ़त सीमित रही।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव, विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रूख के चलते स्थानीय मुद्रा पर दबाव बना। वहीं, घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रूख होने से शुरुआती सौदों से रूपया को मजबूती मिली।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.12 पर खुला, फिर गिरावट के साथ 75.13 पर आ गया और इसके बाद यह थोड़े सुधार के साथ 75.05 पर कारोबार कर रहा था जो चार पैसे की बढ़त को दर्शाता है।
रुपया पिछले सत्र में डॉलर के मुकाबले 75.09 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.17 पर था।
एशियाई बाजारों में नरमी का रूख और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें धारणा को प्रभावित करेंगी।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.50 प्रतिशत बढ़कर 89.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 6,266.75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2022 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

