एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआत में छह पैसे प्रति डालर मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले शुरुआत में छह पैसे तेज हो गया था। भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पूंजी का प्रवाह बने रहने तथा वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के और नरम पड़ने से रुपये को बल मिला।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआत में छह पैसे प्रति डालर मजबूत

मंबई, 22 मार्च विदेशी विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले शुरुआत में छह पैसे तेज हो गया था। भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पूंजी का प्रवाह बने रहने तथा वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के और नरम पड़ने से रुपये को बल मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार स्थानीय शेयर बाजार की शुरुआत नरम रहने से रुपए की बढ़त कुछ सीमित हुई।

अंतर-बैंक विदेशी विदेशी विनिमय बाजार में डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 72.47 पर मजबूत खुलने के बाद सुधर कर 72.46 पर चल रही थी। यह पिछले बंद की तुलना में रुपये में 6 पैसे प्रति डालर की मजबूती दर्शाता है। पिछले कारोबारी दिवस में रुपया-डालर विनिमय दर 72.52 पर बंद हुई थी।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के साथ डालर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.08 प्रतिशत सुधर कर 91.99 अंक पर था।

वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.39 प्रतिशत और नीचे खिसक कर 64.28 डालर प्रति बैरल पर बोला जा रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय शेयर बाजार में 1,418.43 करोड़ रुपये के शुद्ध लिवाल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2021 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).