एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 73.24 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रहने तथा अमेरिकी मुद्रा की नरमी के कारण बृहस्पतिवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 73.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 73.24 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, आठ अक्टूबर घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रहने तथा अमेरिकी मुद्रा की नरमी के कारण बृहस्पतिवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 73.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपया सीमित दायरे में रहा। रुपया ने मामूली तेजी के साथ 73.29 प्रति डॉलर पर कारोबार की शुरुआत की। बाद में इसने और बढ़त हासिल की। कारोबार की समाप्ति पर यह पिछले दिवस के मुकाबले नौ पैसे मजबूत रहकर 73.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Tecno Mobile: टेक्नो के कैमोन सीरीज को 10 अक्टूबर को किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.

बुधवार को रुपया 73.33 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

कारोबार के दौरान रुपये ने 73.22 प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर और 73.35 प्रति डॉलर के दिवस के निचले स्तर को छुआ।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out At Petrol Pump in Bhubaneswar: भुवनेश्वर में राजभवन के पास पेट्रोल पंप में लगी आग, 3 लोग घायल.

कारोबारियों ने कहा कि निवेशक रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजों से पहले सतर्कता बरत रहे हैं।

रिजर्व बैंक की नवगठित मौद्रिक नीति समिति की बैठक बुधवार को शुरू हुई। समिति शुक्रवार को बैठक के निष्कर्षों की घोषणा करने वाली है।

इस बीच, छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिरकर 93.58 पर रहा।

घरेलू मोर्चे पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 435.66 अंक की बढ़त के साथ 40,314.61 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 120.85 अंक की तेजी के साथ 11,859.70 अंक पर रहा।

प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 1,093.81 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी।

ब्रेंट क्रूड का वायदा इस बीच 0.88 प्रतिशत बढ़कर 42.36 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2020 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).