जरुरी जानकारी | नीरस कारोबार के बीच रुपया 83.51 प्रति डॉलर पर स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में नीरस कारोबार के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को सपाट रुख के साथ 83.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने तथा विदेशी कोषों की निकासी के बीच रुपया पूर्वस्तर पर बंद हुआ।
मुंबई, 14 मई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में नीरस कारोबार के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को सपाट रुख के साथ 83.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने तथा विदेशी कोषों की निकासी के बीच रुपया पूर्वस्तर पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि आम चुनाव के साथ-साथ विदेशी पूंजी की निकासी के कारण रुपया दबाव में है। चुनाव परिणाम आने के बाद दबाव कम होने की संभावना है।
विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशक भी सतर्क थे।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.51 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 83.52 प्रति डॉलर तक दिन के निचले स्तर तक गया। अंत में यह 83.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव के बराबर है।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 83.51 पर बंद हुआ था।
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण रुपया थोड़ा नकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ कारोबार करेगा। निरंतर एफआईआई की निकासी से रुपये पर दबाव बढ़ सकता है।’’
चौधरी ने आगे कहा कि घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख रुपये को निचले स्तर पर समर्थन दे सकता है।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.26 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 328.48 अंक की तेजी के 73,104.61 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,065 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2024 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

