जरुरी जानकारी | रुपये की 83.30 प्रति डॉलर पर सपाट शुरुआत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच रुपये ने शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.30 पर स्थिर कारोबार किया।
मुंबई, 15 दिसंबर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच रुपये ने शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.30 पर स्थिर कारोबार किया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों के सतत प्रवाह और वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर के कमजारे रुख से स्थानीय मुद्रा को मजबूती मिली। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने उसकी बढ़त सीमित की।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.30 पर खुला। इसके बाद उसने 83.30 से 83.29 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया।
अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 10 पैसे मजबूत होकर 83.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.94 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,570.07 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

