एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 83.96 प्रति डॉलर पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और प्रमुख एशियाई प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.96 पर स्थिर रहा।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 83.96 प्रति डॉलर पर स्थिर

मुंबई, चार अक्टूबर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और प्रमुख एशियाई प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.96 पर स्थिर रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि पिछले तीन सत्र में विदेशी पूंजी की भारी निकासी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सुस्त रुख ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 83.96 प्रति डॉलर पर खुला जो उसके पिछले बंद भाव के बराबर है।

रुपया बृहस्पतिवार को 14 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.96 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.69 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 15,243.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).