एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 83.43 प्रति डॉलर पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.43 पर स्थिर रहा।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 83.43 प्रति डॉलर पर स्थिर

मुंबई, दो मई रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.43 पर स्थिर रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी भारतीय मुद्रा पर दबाव पड़ा। हालांकि, इसे घरेलू बाजार के सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी प्रवाह से समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.41 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.43 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.43 पर बंद हुआ था। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर बुधवार को मुद्रा बाजार बंद था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.64 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.56 प्रतिशत चढ़कर 83.91 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,071.93 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2024 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).