जरुरी जानकारी | रुपया 82.90 प्रति डॉलर पर स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.90 प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। विदेशों में अपने प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा शेयर बाजार की कमजोर धारणा के बीच रुपया पूर्वस्तर पर बना रहा।
मुंबई, पांच मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.90 प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। विदेशों में अपने प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा शेयर बाजार की कमजोर धारणा के बीच रुपया पूर्वस्तर पर बना रहा।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण रुपये पर दबाव बना रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.90 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान 82.88 से 82.93 प्रति डॉलर के दायरे में घट-बढ़ के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.90 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ।
सोमवार को रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 82.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘घरेलू आर्थिक मजबूती ने रुपये की स्थिरता में योगदान दिया, जबकि वैश्विक बाजार की अनिश्चितताओं ने भी रुपये को स्थिर रखने में भूमिका निभाई।’’
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 103.83 हो गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.76 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 195.16 अंक की गिरावट के साथ 73,677.13 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 574.28 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2024 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

