एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 78.09 प्रति डॉलर पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को महज एक पैसे की तेजी के साथ 78.09 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के रुख और विदेशी पूंजी बाजार से धन निकासी का रुपये पर असर पड़ा।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 78.09 प्रति डॉलर पर स्थिर

मुंबई, 17 जून विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को महज एक पैसे की तेजी के साथ 78.09 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के रुख और विदेशी पूंजी बाजार से धन निकासी का रुपये पर असर पड़ा।

बाजार सूत्रों के अनुसार, विदेशों में डॉलर के मजबूत होने और कच्चा तेल कीमतों में तेजी के कारण भी रुपये पर दबाव रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 78.03 के भाव पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान रुपये ने 78.02 के दिन के उच्चतम स्तर और 78.09 के निम्नतम स्तर को छूआ और अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव 78.10 रुपये के मुकाबले मात्र एक पैसे की तेजी के साथ 78.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.71 प्रतिशत बढ़कर 104.37 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का दाम 0.96 प्रतिशत बढ़कर 120.96 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 135.37 अंक टूटकर 51,360.42 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 3,257.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2022 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).