जरुरी जानकारी | डॉलर की नरमी, आर्थिक वृद्धि पर रिजर्व बैंके अच्छे अनुमान से रुपया 73.80 प्रति डॉलर पर 13 पैसे मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत ब्याज दर को लगातार तीसरी बार पहले के स्तर पर बनाए रखने के फैसले के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपये में लगातार दो दिनों से जारी गिरावट थम गई और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे सुधरकर 73.80 पर बंद हुआ।
मुंबई, चार दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत ब्याज दर को लगातार तीसरी बार पहले के स्तर पर बनाए रखने के फैसले के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपये में लगातार दो दिनों से जारी गिरावट थम गई और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे सुधरकर 73.80 पर बंद हुआ।
अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया प्रति डालर 73.81 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 73.70 से 73.81 के बीख बढ़-घट के बाद अंत में 13 पैसे की तेजी के साथ 73.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़े | Mika Singh ने कंगना रनौत की देश भक्ति पर उठाया सवाल, कहा-आप एक्टिंग करो ना यार.
बृहस्पतिवार को बाजार बंद होने के समय विनिमय दर 73.93 रुपये प्रति डॉलर थी।
भारतीय रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति बने रहने के बीच लगातार तीसरी सीमीक्षा में रेपो दर शुक्रवार अपरिवर्तित रखा। रिजर्व बैंक ने कहा कि अर्थव्यवस्था सुधार के रास्ते पर अग्रसर है और चालू तिमाही में यह वृद्धि की राह लौट सकती है ।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां लाखों कर्मचारियों को मिला नए साल का तोहफा, 1 जनवरी 2021 से मिलेगा फायदा.
बाजार सूत्रों ने कहा कि शेयर बाजार में विदेशी पूंजी के सतत प्रवाह , घरेलू शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत तथा विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.56 रह गया।
विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बृहस्पतिवार को 3,637.42 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
प्रमुख 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 446.90 अंक की तेजी के साथ 45,079.55 अंक पर बंद हुआ।
कच्चे तेल के बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 1.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 49.57 डॉलर प्रति डॉलर पर चल रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2020 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

