जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे लुढ़ककर 73.07 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों की नरम शुरुआत के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे लुढ़ककर 73.07 प्रति डॉलर पर रहा।
मुंबई, 15 जनवरी घरेलू शेयर बाजारों की नरम शुरुआत के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे लुढ़ककर 73.07 प्रति डॉलर पर रहा।
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 73.07 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले दिवस के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट है।
बृहस्पतिवार को रुपया 73.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
कारोबारियों का कहना है कि अधिकांश एशियाई मुद्रा डॉलर के मुकाबले नरम हैं।
इस बीच छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 90.29 पर रहा।
घरेलू मोर्चे पर, बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 228.13 अंक गिरकर 49,356.03 अंक पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी भी 72.60 अंक गिरकर 14,523 अंक पर था।
शुरुआती विनिमय आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने 1,076.62 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।
इस बीच कच्चा तेल का वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56.24 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2021 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

