जरुरी जानकारी | शुरूआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे फिसला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को शुरूआती कारोबार में आठ पैसे फिसल कर 74.91 पर पहुंच गया।
मुंबई, तीन फरवरी अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को शुरूआती कारोबार में आठ पैसे फिसल कर 74.91 पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने भी घरेलू मुद्रा को प्रभावित किया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.84 पर खुला और बाद में 74.91 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट दर्शाता है।
इससे पहले बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 74.83 पर बंद हुआ था।
छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 96.03 पर पंहुचा गया।
वही वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.25 प्रतिशत घटकर 89.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को कुल 183.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

