जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे टूटकर 76.20 पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले छह पैसे टूटकर 76.20 (अस्थायी) पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और कोराना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या ने निवेशकों की धारणा प्रभावित की।
मुंबई, 19 जून रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले छह पैसे टूटकर 76.20 (अस्थायी) पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और कोराना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या ने निवेशकों की धारणा प्रभावित की।
मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने, भारत-चीन के बीच तनाव और कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के चलते रुपये पर दबाव रहा। हालांकि घरेलू शेयर बाजारों से मिले समर्थन और नए विदेशी पूंजी के प्रवाह से स्थानीय मुद्रा में गिरावट पर अंकुश लगा।
यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 76.28 पर खुला। करीब चार घंटे के कारोबार के दौरान इसने 76.17 के उच्चतम और 76.29 के निम्नतम स्तर को छुआ। इस उतार-चढ़ाव के बाद यह पिछले बंद के मुकाबले छह पैसे टूटकर 76.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 76.14 पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.
इस बीच बीएसई सेंसेक्स 343.30 अंक के उछाल के साथ 34,551.35 अंक पर और एनएसई निफ्टी 105.30 अंक की बढ़त लिए 10,195.95 अंक पर कारोबार कर रहा है।
आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 366.57 करोड़ रुपये की लिवाली की।
इस बीच वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल भाव 2.51 प्रतिशत बढ़कर 42.55 डॉलर प्रति बैरल रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2020 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

