एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 45 पैसे टूटकर करीब छह माह के निचले स्तर 82.67 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 45 पैसे की गिरावट के साथ 82.67 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह करीब छह माह के दौरान एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।

जरुरी जानकारी | रुपया 45 पैसे टूटकर करीब छह माह के निचले स्तर 82.67 प्रति डॉलर पर

मुंबई, दो अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 45 पैसे की गिरावट के साथ 82.67 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह करीब छह माह के दौरान एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच रुपये औंधे मुंह लुढ़क गया।

वैश्विक बाजारों में निवेशकों के जोखिम लेने से बचने तथा एशियाई मुद्राओं में कमजोर होने से रुपये का रुख नकारात्मक रहा। अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से भी रुपये पर दवाब रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.38 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.37 के उच्चस्तर तक आया। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से 45 पैसे लुढ़ककर 82.67 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह करीब छह महीने में रुपये में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। भारतीय मुद्रा में छह फरवरी को 68 पैसे की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी, जब यह डॉलर के मुकाबले 82.76 पर बंद हुई थी।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया, डॉलर के मुकाबले 82.22 पर बंद हुआ था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हालांकि फिच द्वारा अमेरिका की रेटिंग घटाने के कारण डॉलर में गिरावट आई है, लेकिन वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की मांग के बीच सुरक्षित निवेश के तौर पर मांग बढ़ने से अमेरिकी मुद्रा को समर्थन मिला।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.33 प्रतिशत बढ़कर 102.64 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.27 प्रतिशत घटकर 82.98 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 676.53 अंक टूटकर 65,782.78 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,877.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2023 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).