एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली और अमेरिका मुद्रा में मजबूती से शुक्रवार को रुपया 32 पैसे लुढ़कर 76.49 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे लुढ़का

मुंबई, 22 अप्रैल घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली और अमेरिका मुद्रा में मजबूती से शुक्रवार को रुपया 32 पैसे लुढ़कर 76.49 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से निवेशकों की भावना पर असर पड़ा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 76.31 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 76.19 के उच्च स्तर तथा 76.50 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक आ गया। बाद में रुपया 76.49 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव 76.17 की तुलना में 32 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

इस बीच, बीएसई सेंसेक्स 714.53 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,197.15 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 220.65 अंक या 1.27 प्रतिशत गिरकर 17,171.95 पर आ गया।

वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.39 प्रतिशत फिसलकर 106.82 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.06 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 713.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2022 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).