जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया 27 पैसे फिसला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों की नरमी तथा अमेरिका डॉलर की मजबूती के कारण बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपये में 27 पैसे की गिरावट रही।
मुंबई, चार मार्च घरेलू शेयर बाजारों की नरमी तथा अमेरिका डॉलर की मजबूती के कारण बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपये में 27 पैसे की गिरावट रही।
रुपया नरमी के साथ 72.99 प्रति डॉलर पर खुला। यह पिछले दिवस के सतर के मुकाबले 27 पैसे नीचे है।
बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 72.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 91.05 पर पहुंच गया।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 664.49 अंकों की गिरावट के साथ 50,780.16 अंक पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी 193.55 अंकों की गिरावट के साथ 15,052.05 अंक पर था।
शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को भारतीय पूंजी बाजारों में शुद्ध आधार पर 2,088.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
इस बीच, कच्चे तेल का वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत बढ़कर 64.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2021 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

