जरुरी जानकारी | शुरूआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे लुढ़का
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के कारण अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 26 पैसे लुढ़ककर 74.54 पर आ गया।
मुंबई, चार जनवरी विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के कारण अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 26 पैसे लुढ़ककर 74.54 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि कोरोना वायरस के नए संस्करण ओमीक्रोन पर बढ़ती चिंता और आर्थिक सुधार पर इसके प्रभाव के साथ-साथ कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से भी स्थानीय इकाई पर असर पड़ा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरावट लेकर 74.49 पर खुला और बाद में 74.54 तक गिर गया जो रुपये में 26 पैसे की गिरावट दर्शाता है। सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.28 पर बंद हुआ था।
वही छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 96.25 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.53 प्रतिशत बढ़कर 79.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
इस बीच, दिसंबर 2021 में भारत का निर्यात सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 37.29 अरब डॉलर हो गया, जो अब तक का सबसे अधिक मासिक आंकड़ा है। वहीं, तेल आयात में वृद्धि के कारण दिसंबर में आयात भी 38 प्रतिशत बढ़कर 59.27 अरब डॉलर हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2022 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

