जरुरी जानकारी | रुपया 26 पैसे फिसलकर 79.82 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयातकों की मजबूत डॉलर मांग तथा एशियाई मुद्राओं में गिरावट के अनुरूप अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया 26 पैसे लुढ़़ककर 79.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, दो सितंबर आयातकों की मजबूत डॉलर मांग तथा एशियाई मुद्राओं में गिरावट के अनुरूप अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया 26 पैसे लुढ़़ककर 79.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.63 पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान 79.61 और 79.83 के के दायरे में रहने के बाद अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 26 पैसे फिसलकर 79.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
रुपये का पिछला बंद भाव 79.56 प्रति डॉलर था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 109.32 रह गया।
कच्चे तेल उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन ओपेक एवं अन्य उत्पादकों की बैठक से पहले वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 94.30 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 36.74 अंक की तेजी के साथ 58,803.33 अंक पर बंद हुआ।
शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 2,290.31 करोड़ रुपये के शेयरे बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2022 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

