जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे फिसलकर 76 से नीचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से घरेलू स्तर पर चिंताओं तथा मजबूत विदेशी फंड बहिर्वाह से बुधवार को शुरुआती सौदे में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे फिसलकर 76 से नीचे पहुंच गया।
मुंबई, 15 दिसंबर कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से घरेलू स्तर पर चिंताओं तथा मजबूत विदेशी फंड बहिर्वाह से बुधवार को शुरुआती सौदे में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे फिसलकर 76 से नीचे पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजार में सुस्त रुख तथा मजबूत अमेरिकी मुद्रा का घरेलू स्तर पर भी असर पड़ा जिससे रुपये में गिरावट देखी गई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय में डॉलर के मुकाबले रुपया खराब शुरुआत के साथ 76.05 पर खुला। यह बाद में 76.10 के निचले स्तर पर पंहुचा गया जो पिछले बंद के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 10 पैसे की गिरावट लेकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 महीने के निचले स्तर 75.88 पर बंद हुआ था।
व्यापारियों का कहना है कि रुपये में गिरावट का कारण कोरोना वायरस के नए स्वरुप ओमीक्रोन के तेजी से फैलने की आशंका भी है। देश में इस स्वरुप के अब तक 61 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट लेकर 96.51 पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2021 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

