जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे फिसला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती से भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे फिसलकर 74.54 पर रहा।
मुंबई, 24 नवंबर विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती से भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे फिसलकर 74.54 पर रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ 74.53 पर खुला और शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.54 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.42 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 96.55 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.25 डॉलर प्रति बैरल पर था।
फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स के ट्रेजरी प्रमुख अनिल कुमार भंसाली ने कहा एशियाई मुद्राएं थोड़ा कमजोर कारोबार कर रही हैं। वही कोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि से यूरोपीय मुद्रा में कमी जारी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2021 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

