जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे फिसलकर 77.78 पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहने और विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे फिसलकर 77.78 पर आ गया।
मुंबई, नौ जून कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहने और विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे फिसलकर 77.78 पर आ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.74 पर खुला, और फिर गिरावट दर्ज करते हुए 77.78 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की कमजोरी दर्शाता है।
रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 77.68 पर बंद हुआ था।
इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.26 प्रतिशत बढ़कर 123.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।
छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.52 पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,484.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

