एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 51 पैसे की तेजी के साथ 86.17 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों की मजबूत शुरुआत, अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख और तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 51 पैसे की तेजी के साथ 86.17 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 51 पैसे की तेजी के साथ 86.17 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 11 अप्रैल घरेलू शेयर बाजारों की मजबूत शुरुआत, अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख और तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 51 पैसे की तेजी के साथ 86.17 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 26 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क को नौ जुलाई तक टालने के फैसले से स्थानीय मुद्रा को बल मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.22 पर खुली। रुपया शुरुआती सौदों में 86.17 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो बुधवार को बंद हुए भाव के मुकाबले 51 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बुधवार को 86.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

महावीर जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को शेयर, विदेशी मुद्रा, जिंस बाजार बंद थे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.04 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,358.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई सेंसेक्स 1,204.02 अंक यानी 1.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,051.17 अंक पर जबकि निफ्टी 385.25 अंक यानी 1.72 प्रतिशत चढ़कर 22,784.40 अंक पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).