एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 16 पैसे चढ़कर 85.64 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में लगातार तीसरे सत्र में तेजी रही और बुधवार को यह 16 पैसे की मजबूती के साथ 85.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों के ताजा निवेश और डॉलर के कमजोर रहने के बीच बुधवार को रुपये में तेजी आई।

जरुरी जानकारी | रुपया 16 पैसे चढ़कर 85.64 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 16 अप्रैल अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में लगातार तीसरे सत्र में तेजी रही और बुधवार को यह 16 पैसे की मजबूती के साथ 85.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों के ताजा निवेश और डॉलर के कमजोर रहने के बीच बुधवार को रुपये में तेजी आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका द्वारा शुल्क के कार्यान्वयन को 90 दिन के लिए टालने के बीच सकारात्मक घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़ों की वजह से शेयर बाजार में लिवाली तेज रही, जिससे रुपया मजबूत हुआ।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भी रुपये को समर्थन दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.66 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले यह 85.50 के उच्च स्तर और 85.72 के निचले स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में 85.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो इसके पिछले बंद स्तर से 16 पैसे की तेजी है।

मंगलवार के सत्र में रुपया 30 पैसे की बढ़त के साथ 85.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को पिछले सत्र में इसमें 58 पैसे की तेज बढ़ोतरी हुई थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि डॉलर के कमजोर होने से रुपये में तेजी आई, जबकि भारतीय बाजारों में एफआईआई के निवेश से धारणा मजबूत हुई। उन्होंने कहा कि ऐसा वैश्विक व्यापार शुल्क में राहत और मौजूदा वैश्विक व्यापार तनाव के बीच भारत की अपेक्षाकृत मजबूत स्थिति के कारण हुआ।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूत दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.39 पर रहा। यह स्तर मार्च, 2022 को देखने को मिला था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.88 प्रतिशत बढ़कर अप्रैल, 2021 के स्तर 65.24 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर सुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की कीमत 1,650 रुपये बढ़कर 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 309.40 अंक बढ़कर 77,044.29 अंक पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 108.65 अंक बढ़कर 23,437.20 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 3,936.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).