एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 82.84 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की आवक के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे बढ़कर 82.84 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 82.84 पर पहुंचा

मुंबई, 18 मार्च विदेशी कोषों की आवक के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे बढ़कर 82.84 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के चलते शुरुआती कारोबार में रुपये की बढ़त सीमित रही।

इस दौरान स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 82.83 से 82.84 के दायरे में रही। रुपया शुक्रवार को 82.86 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 103.43 पर सपाट कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत बढ़कर 85.64 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 848.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2024 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).