जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 79.55 पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख और विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने के बीच रुपया अपने आरंभिक नुकसान से उबर गया और अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को दो पैसे बढ़कर 79.55 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 12 सितंबर घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख और विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने के बीच रुपया अपने आरंभिक नुकसान से उबर गया और अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को दो पैसे बढ़कर 79.55 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.66 पर खुला। दिन के कारोबार में रुपये ने 79.47 का ऊपरी और 79.72 का निचला स्तर देखा।
अंत में यह डॉलर के मुकाबले 79.55 पर बंद हुआ। यह रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे का सुधार है। रुपया शुक्रवार को 79.57 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.89 प्रतिशत गिरकर 108.03 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.04 प्रतिशत बढ़कर 93.81 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 321.99 अंक की तेजी के साथ 60,115.13 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,132.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2022 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

