एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया तीन पैसे चढ़कर 74.90 रुपये पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजार के सकारात्मक रुख से अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डालर के मुकाबले रुपया तीन पैसे चढ़कर 74.90 रुपये प्रति (अस्थाई दर) डालर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया तीन पैसे चढ़कर 74.90 रुपये पर बंद

मुंबई, 10 अगस्त घरेलू बाजार के सकारात्मक रुख से अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डालर के मुकाबले रुपया तीन पैसे चढ़कर 74.90 रुपये प्रति (अस्थाई दर) डालर पर बंद हुआ।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में डालर के मुकाबले रुपया 74.96 रुपये प्रति डालर पर कमजोर खुला और कुछ ही देर में सुधरकर मजबूती में आ गया। अंत में यह पिछले दिन के बंद भाव की तुलना में तीन पैसे बढ़कर 74.90 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at COVID-19 care centre in Vijayawada: विजयवाड़ा में कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 7 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 50 लाख मुवाजा.

इससे पहले गत सप्ताहांत शुक्रवार को डालर- रुपये की विनिमय दर 74.93 रुपये प्रति डालर रही थी।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख रहने और विदेशी कोषों का प्रवाह जारी रहने से रुपये को जहां मजबूती मिल रही है वहीं डालर के अन्य मुद्राओं के समक्ष मजबूत होने और कच्चे तेल के बढ़ते दाम से रुपये पर दबाव बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती ED के ऑफिस पहुंचे.

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को बताने वाला डालर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 93.59 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 1.10 प्रतिशत बढ़कर 44.89 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इस बीच, विश्व में कोविड- 19 के संक्रमण मामले दो करोड़ के करीब पहुंच गये हैं। भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 22 लाख से ऊपर निकल गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2020 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).