एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे चढ़कर 81.68 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को तीन पैसे बढ़कर 81.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे चढ़कर 81.68 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 28 नवंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को तीन पैसे बढ़कर 81.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा में सुधार से रुपये की विनियम दर में मजबूती आई।

बाजार सूत्रों के अनुसार, डॉलर के कमजोर होने तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश बढ़ने के कारण भी रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.81 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 81.61 के उच्चस्तर और 81.83 के निचले स्तर तक गया। अंत में रुपया तीन पैसे के सुधार के साथ 81.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा और सर्राफा विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘रुपया सीमित दायरे में कारोबार करता रहा और पिछले कुछ सत्रों में उतार-चढ़ाव कम रहा। पिछले कुछ सत्रों में बढ़त के बाद यूरो और पाउंड आज नीचे चले गए। कोविड के मामलों में वृद्धि के बीच सुरक्षित निवेश में खरीदारी के कारण येन में तेजी आई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि रुपया एक दिशा में बढ़ेगा और 81.40 और 82.05 प्रति डॉलर के दायरे में रहेगा।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.59 पर रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.10 प्रतिशत घटकर 81.04 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 211.16 अंक बढ़कर 62,504.80 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2022 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).