एजेंसी न्यूज

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढ़कर 79.86 पर पहुंचा

घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी पूंजी के प्रवाह के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे बढ़कर 79.86 पर पहुंच गया.

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढ़कर 79.86 पर पहुंचा
(Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 26 अगस्त : घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी पूंजी के प्रवाह के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे बढ़कर 79.86 पर पहुंच गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.87 पर खुला और कुछ और बढ़त के साथ 79.86 पर आ गया जो पिछले बंद के मुकाबले छह पैसे की बढ़त दर्शाता है.

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे टूटकर 79.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 108.51 पर आ गया. यह भी पढ़े : भारत के प्रधान न्यायाधीश की अदालत की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करेगा न्यायालय

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.83 प्रतिशत बढ़कर 100.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 369.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).