एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में जोरदार तेजी, 56 पैसे उछलकर 75.04 प्रति डॉलर पर हुआ बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में नरमी तथा घरेलू शेयर बाजारों की तेजी के दम पर बृहस्पतिवार को अंतरबैंक मुद्रा बाजार में रुपया शुरुआती आंकड़ों के आधार पर 56 पैसे की बढ़त लेकर 75.04 प्रति डॉलर पर रहा।

जरुरी जानकारी | रुपये में जोरदार तेजी, 56 पैसे उछलकर 75.04 प्रति डॉलर पर हुआ बंद

मुंबई, दो जुलाई अमेरिकी मुद्रा में नरमी तथा घरेलू शेयर बाजारों की तेजी के दम पर बृहस्पतिवार को अंतरबैंक मुद्रा बाजार में रुपया शुरुआती आंकड़ों के आधार पर 56 पैसे की बढ़त लेकर 75.04 प्रति डॉलर पर रहा।

कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों के बढ़त में रहने तथा डॉलर में नरमी रहने से रुपये को समर्थन मिला। दवा कंपनी फाइजर द्वारा कोरोना वायरस के टीके के सकारात्मक परिणाम आने की जानकारी दिये जाने से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.51 पर खुला और कारोबार के दौरान चढ़ता गया। कारोबार के समाप्त होने के बाद शुरुआती आंकड़ों के आधार पर यह 75.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले दिवस की तुलना में 56 पैसे मजबूत है।

बुधवार को रुपया 75.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

कारोबार के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस दौरान रुपया 74.99 प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर और 75.53 प्रति डॉलर के निचले स्तर के दायरे में रहा।

दवा कंपनियों फाइजर और उसके जर्मन भागीदार बायोनटेक ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 के पहले चार प्रायोगिक टीकों का 45 लोगों पर शुरुआती परीक्षण किया गया, जिसके उत्साहजनक परिणाम सामने आये।

इस बीच प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.26 प्रतिशत गिरकर 96.94 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई का सेंसेक्स 550.35 अंक और एनएसई का निफ्टी 154.40 अंक की बढ़त में चल रहा था।

इस बीच शेयर बाजारों से प्राप्त प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को 1,696.45 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

कच्चा तेल के वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा 1.40 प्रतिशत बढ़कर 42.62 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच, दुनिया भर में कोविड-19 से जुड़े मामलों की संख्या 1.06 करोड़ को पार कर गयी है और मरने वालों की संख्या 5.16 लाख हो गयी है। भारत में, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 17,834 हो गयी और संक्रमण की संख्या बढ़कर 6,04,641 हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2020 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).