एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे मजबूत होकर 75.65 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी निधियों का निवेश बढ़ने और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख को देखते हुए अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये की आरंभिक हानि लुप्त हो गई और यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सात पैसे बढ़कर 75.65 रुपये प्रति डालर (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे मजबूत होकर 75.65 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुंबई, 25 जून विदेशी निधियों का निवेश बढ़ने और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख को देखते हुए अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये की आरंभिक हानि लुप्त हो गई और यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सात पैसे बढ़कर 75.65 रुपये प्रति डालर (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों के अनुसार रुपये में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ। इस दौरान घरेलू शेयर बाजार में तेजी, कच्चे तेल की घटती कीमतें और विदेशी निधियों का निवेश बढ़ने से बाजार को समर्थन प्राप्त हुआ। वहीं दूसरी तरफ डॉलर के मजबूत होने और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, कोविड-19 के मामले 94 लाख के पार.

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.76 रुपये प्रति डॉलर पर खुला लेकिन कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की तेजी दर्शाता 75.65 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को डॉलर-रुपया विनियम दर 75.72 पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़े | PAN-Aadhaar Linking Deadline: पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख अब 31 मार्च 2021, टैक्सपेयर्स को भी मिली राहत.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 116.84 अंकों की तेजी दर्शाता 34,985.82 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).