एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे चढ़कर 83.38 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले सात पैसे मजबूत होकर 83.38 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताजा निवेश के बीच रुपये में तेजी रही।

जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे चढ़कर 83.38 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 28 जून अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले सात पैसे मजबूत होकर 83.38 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताजा निवेश के बीच रुपये में तेजी रही।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजार में डॉलर के मजबूत होने, कच्चेतेल की कीमतों में तेजी तथा कच्चा तेल विपणन कंपनियों की डॉलर मांग ने रुपये की तेज बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.42 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और सत्र के दौरान 83.42 के ऊपरी स्तर तथा 83.36 के निचले स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में सात पैसे के लाभ के साथ 83.38 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया 12 पैसे बढ़कर 83.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि जेपी मॉर्गन के उभरते बाजार बॉन्ड सूचकांक में शामिल किए जाने से रुपया लाभ के साथ 83.3750 प्रति डॉलर पर रहा।

हालांकि, डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चेतेल की कीमतों में आई तेजी ने रुपये की तेज वृद्धि पर अंकुश लगा दिया।

चौधरी ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान कि मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण रुपया थोड़ा नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) और आयातकों की डॉलर मांग भी रुपये पर दबाव डाल सकती है।’’

चौधरी ने आगे कहा कि ताजा विदेशी निवेश और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख रुपये को समर्थन दे सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘कारोबारी भारत के राजकोषीय घाटे के आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। कारोबारी अमेरिका से कोर पीसीई मूल्य सूचकांक, व्यक्तिगत आय और शिकागो पीएमआई डेटा से भी संकेत ले सकते हैं।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 105.91 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.86 प्रतिशत बढ़कर 87.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिन के कारोबार में नई ऊंचाई को छुआ, लेकिन बाद में यह गिरावट के साथ बंद हुए।

स्थानीय शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 210.45 अंक गिरकर 79,032.73 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 33.90 अंक घटकर 24,010.60 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 7,658.77 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).