जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे बढ़कर 79.74 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में पिछले चार कारोबारी सत्रों से चली आ रही गिरावट पर मंगलवार को ब्रेक लग गया। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर निर्णय से पहले अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 79.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 20 सितंबर रुपये में पिछले चार कारोबारी सत्रों से चली आ रही गिरावट पर मंगलवार को ब्रेक लग गया। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर निर्णय से पहले अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 79.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.70 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 79.58 के दिन के उच्चस्तर तक गया। इसने 79.77 प्रति डॉलर का निचला स्तर भी छुआ।
अंत में रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 79.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया 79.81 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इससे पहले के चार सत्रों के दौरान रुपये में 64 पैसे की गिरावट आई थी।
छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 109.87 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 प्रतिशत बढ़कर 92.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुद्रा और सर्राफा विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘स्थानीय शेयर बाजारों में मजबूती के बावजूद रुपये ने सीमित दायरे में लाभ दर्ज किया। एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक के नतीजे से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव सीमित था।’
सोमैया ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि रुपया 79.40 से 80.05 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करेगा।’
घरेलू मोर्चे पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 578.51 अंक या 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,719.74 अंक पर पहुंच गया।
शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,196.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2022 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

