जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे बढ़कर 73.15 के स्तर पर पहुंच गया।
मुंबई, 18 मई अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे बढ़कर 73.15 के स्तर पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 73.18 पर खुली और फिर सात पैसे बढ़कर 73.15 पर पहुंच गई।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.22 पर बंद हुआ था।
रिलायंस सिक्योरिटीज ने एक शोध टिप्पणी में कहा कि डॉलर के कमजोर होने के चलते रुपये को मजबूती मिली।
शोध टिप्पणी में कहा गया कि अधिकांश एशियाई मुद्राएं डॉलर के मुकाबले मजबूत कारोबार कर रही हैं और समर्थन दे सकती हैं।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत गिरकर 90.11 पर आ गया।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 2,255.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.35 प्रतिशत बढ़कर 69.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2021 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

